• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
लालगंज में बुजुर्ग की पिटाई वाले 15 लोगों पर केस:बेटे और बहू ने लाठी-डंडों से मारा, पीड़ित का चल रहा इलाज

लालगंज में बुजुर्ग की पिटाई वाले 15 लोगों पर केस:बेटे और बहू ने लाठी-डंडों से मारा, पीड़ित का चल रहा इलाज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय।,

8382048247

मिर्जापुर के परसिया मुड़पेली गांव में एक बुजुर्ग की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित राम आसरे मौर्य के बेटे और बहू ने उनकी पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बेटा सियाराम मौर्य और बहू रीना मौर्य बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। घटना के दौरान कई लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।हलिया थाना पुलिस ने पीड़ित की पत्नी महुरी देवी की शिकायत पर कार्रवाई की है। बेटे-बहू समेत 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों पर बीएनएस की धारा 115(2), 351, 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि वीडियो बनाने वाले और घटना के दौरान तमाशबीन बने 13 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। घायल बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज चल रहा है


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .