News

बालू लदे वाहनों को देते थे लोकेशन, दो गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
घोरावल। प्रतिबंध के बावजूद सोन नदी से बालू खनन और अवैध परिवहन की शिकायतें लगातार आ रही हैं। शनिवार को पुलिस ने बालू लदे वाहनों को को लोकेशन देने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया।
कई दिनों से पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग सोन नदी से बालू खनन कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप वर्मा ने बताया कि टीम भेजकर जांच कराई तो पता चला कि दो युवक पुलिस की रेकी कर खनन माफिया को जानकारी दे रहे हैं। लोकेशन देते वक्त दो आरोपियों सूरज गिरी और राम सनोज उर्फ रामू निवासी गांवकुंडा थाना घोरावल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
0
Tags :