• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का जनपद सोनभद्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में किया गया सजीव प्रसारण

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का जनपद सोनभद्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में किया गया सजीव प्रसारण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

* छात्रवृत्ति वितरण समारोह के अन्तर्गत प्रदेश में 19 लाख छात्र-छात्राओं को 544 करोड़ 55 लाख रूपये की धनरशि का किया गया हस्तांतरण*

*जनपद सोनभद्र में समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कुल 13541 छात्र-छात्राओं के खाते में छात्रवृत्ति की गयी प्रेषित*

—————————————–

मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा आज छात्रवृत्ति वितरण समारोह कार्यक्रम के आयोजन का सजीव प्रसारण पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज सहित सोनभद्र के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में किया गया, इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राबर्ट्सगंज में जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र श्री जयराम सिंह एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा तथा समाज कल्याण एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के कर्मचारीगण सहित स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मा0 मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन का सजीव प्रसारण को देखा। इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री सुधांशु शेखर शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आज बच्चों को चार महीने में तीसरी बार (26 सितम्बर 2025,02 अक्टूबर 2025 एवं 25 जनवरी 2026) छात्रवृत्ति की धनराशि पात्र विद्यार्थियों के आधार-सीडेड बैंक खातों में सीधे अंतरित की गयी है। जिससे पुस्तक व शैक्षणिक सामग्री आदि की खरीदारी करते हुए पठन-पाठन के कार्य को करने में सहायता मिल सकेगी। जनपद में बेहतर शिक्षा ग्रहण करने से ही छात्र-छात्रा अच्छे अंक से उत्तीर्ण होंगें और जनपद तथा अपने परिवार समाज का नाम रोशन करेंगें। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र श्री जयराम सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा आज छात्र-छात्राओं के खाते में धनराशि हस्तान्तारित करने का कार्य किया गया है, छात्रवृत्ति योजना छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करती है ताकि छात्र-छात्रा अपनी शिक्षा जारी रख सकें। यह योजना एस0सी0/एस0टी0/ओ0बी0सी0/सामान्य और अल्पसंख्यक श्रेणियों के छात्रों के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान करती है।उन्होंने कहा कि जनपद के छात्र-छात्रा बेहतर शिक्षा प्राप्त कर समाज में बेहतर प्रमुख स्थान प्राप्त कर सकते हैं। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण समस्त माध्यमिक एवं उच्च शिक्षण‌ संस्थानों में किया गया तथा प्रधानाचार्य एवं छात्रवृत्ति नोडल द्वारा बच्चों को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .