
48 घंटे में शराब दुकान चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय🙏 8382048247
मीरजापुर। थाना जिगना व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर लिया। पुलिस ने घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 11 पेटी चोरी की देशी शराब व 10 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जिगना क्षेत्र के ग्राम बरइयापुर रसौली स्थित देशी शराब की दुकान से 10/11 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने शराब व नकदी चोरी कर ली थी। इस संबंध में दुकानदार दशरथ बिन्द की तहरीर पर थाना जिगना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना, भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर 14 जनवरी को ग्राम बजटा स्थित सरकारी स्कूल के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवराज उर्फ टिररू बिन्द निवासी पीयरी भीट थाना विन्ध्याचल तथा अजय बिन्द निवासी चकिया बजटा थाना जिगना के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं और उन्होंने मिलकर शराब की दुकान से 22 पेटी देशी शराब व 25 हजार रुपये चोरी किए थे। चोरी की शराब को बगीचे में छिपाकर रखा गया था, जिसे बेचने के प्रयास के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।