• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
डंकीगंज में देर रात बदमाशों का हंगामा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

डंकीगंज में देर रात बदमाशों का हंगामा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर। कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के डंकीगंज मोहल्ले में स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के समीप शुक्रवार की रात बदमाशों के हंगामे से इलाके में दहशत फैल गई। बताया गया कि 5/6 मार्च की रात तीन युवक एक मकान के बाहर पहुंचकर जमकर उत्पात मचाने लगे और दरवाजे पर रखे कीमती सामानों को नुकसान पहुंचाया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।मकान मालिक ने आरोप लगाया कि तीनों युवक देर रात मकान के बाहर पहुंचे और दरवाजे पर रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने मकान के दरवाजे को भी तोड़ने का प्रयास किया, जिससे काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी बाहर निकल आए, जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गए।पीड़ित का कहना है कि शहर के बीचोंबीच स्थित संवेदनशील इलाके में इस तरह की घटना ने लोगों की नींद उड़ा दी है। घटना स्थल से महज करीब 50 मीटर की दूरी पर डंकीगंज पुलिस चौकी भी स्थापित है, इसके बावजूद इस प्रकार की वारदात ने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों को चिंता में डाल दिया है।इलाके के लोगों का कहना है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ दिखाई नहीं दे रहा है, तभी इस तरह खुलेआम हंगामा करने की घटना सामने आई है। पीड़ित ने घटना की शिकायत बीती रात ही पुलिस को दे दी है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .