• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र में निःशुल्क राशन वितरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 अगस्त तक मिलेगा खाद्यान्न

सोनभद्र में निःशुल्क राशन वितरण की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 25 अगस्त तक मिलेगा खाद्यान्न


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। अगस्त माह के निःशुल्क राशन वितरण को लेकर पात्र राशन कार्डधारकों के लिए राहत की खबर है। शासन ने खाद्यान्न वितरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अगस्त 2026 कर दी है। अब जिले के अंत्योदय और पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थी 25 अगस्त तक अपनी निर्धारित दुकान से निःशुल्क राशन प्राप्त कर सकेंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने बताया कि पहले अगस्त माह में राशन वितरण की अवधि 5 अगस्त से 18 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। हालांकि श्रावण माह में आयोजित कांवड़ यात्रा के दौरान 3 से 11 अगस्त के बीच कई जिलों में खाद्यान्न के उठान एवं वितरण की व्यवस्था प्रभावित हुई। इसके कारण कुछ पात्र कार्डधारक निर्धारित अवधि में अपना राशन प्राप्त नहीं कर सके।

लाभार्थियों की सुविधा और किसी भी पात्र परिवार को राशन से वंचित न रहने देने के उद्देश्य से वितरण की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब छूटे हुए कार्डधारक 25 अगस्त तक अपना राशन अवश्य प्राप्त कर लें।

जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया कि राशन का वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित सत्यापन के बाद किया जाएगा। जिन लाभार्थियों को आधार प्रमाणीकरण में किसी कारण से परेशानी हो रही है, उनके लिए मोबाइल ओटीपी के माध्यम से राशन प्राप्त करने की सुविधा भी 25 अगस्त तक उपलब्ध रहेगी।

इसके साथ ही कार्डधारक पोर्टेबिलिटी सुविधा का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत लाभार्थी अपनी निर्धारित उचित दर की दुकान के अलावा सुविधा के अनुसार किसी अन्य अधिकृत राशन दुकान से भी पात्रता के अनुरूप खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र कार्डधारकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि का इंतजार न करें और 25 अगस्त से पहले अपना निःशुल्क राशन प्राप्त कर लें, ताकि वितरण अवधि समाप्त होने के बाद किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .