
थाना लालगंज पुलिस द्वारा बहला-फुसला के भगाने के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मीरजापुर
थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 19.05.2026 को एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिक पुत्री को बहला फुसला के भागने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0-191/2025 धारा 87 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी लालगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना लालगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दिनांकः 24.05.2026 को उप निरीक्षक सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुखेन्द्र सिंह उर्फ भोला पुत्र राजेश सिंह निवासी मेउड़ी थाना लालगंज जनपद मीरजापुर को अंतर्गत धारा 87 बीएनएस में गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।