
करमा , सोनभद्र। विकास खंड करमा के सरंगा न्यायपंचायत के धौरहरा स्थित श्रीराम पैलेस परिसर में रविवार को हिंदू सम्मेलन हुआ।
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मुख्य वक्ता बृजेश सिंह ने कहा कि जब जब हम असंगठित हुए हैं तब तब हम आपस मे बट गए हैं। आज परिस्थितियों के मुताबिक परिवार और देश को विघटित होने से बचाने के लिए हम सबको एक साथ बैठकर विचार करना चाहिए। संघ का कहना है कि आगे बढ़ने के लिए आपसी भेदभाव को भूलकर समरसता का भाव रखते हुए सभी हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नागेश्वर देव पाण्डेय ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित करना ही संघ का उद्देश्य है सभी लोग भारतमाता के सपूत हैं। जब भारत सशक्त होगा तो पूरे देश का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि जन्म के आधार पर भेदभाव न हो, ऐसे समाज की स्थापना करना हमारा मुख्य कार्य है।सम्पूर्ण हिन्दू समाज को जाति, मत, पंथ, भाषा, और भौगोलिक सीमाओं से ऊपर उठकर संगठित और सशक्त संघ का प्रमुख उद्देश्य है। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पटेल एवं
बिपिन तिवारी,ने एक हजार गरीब असहायों को कम्बल वितरण किया। उक्त अवसर पर सूरज तिवारी, कामेश सिंह, भूपेंद्र सिंह,, ब्रह्मानंद तिवारी, गोपाल सिंह वैद्य, विशाल सिंह ,राज कुमार , वी रामदुलारे शुक्ल, विजयनाथ शुक्ल, रामपति पटेल , शिवकुमार, रमेश चौहान, बालेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नवनीत उपाध्याय ने किया।