• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर के जिगना क्षेत्र स्थित चकचैरा गांव में रविवार को एक हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

मिर्जापुर के जिगना क्षेत्र स्थित चकचैरा गांव में रविवार को एक हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

 

यह सम्मेलन संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्री मौनी स्वामी इंटर कॉलेज और रामलीला मैदान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया, जिसमें विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) पूर्वी उत्तर प्रदेश के मुख्य वक्ता दिवाकर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दिवाकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि राजनीतिक कारणों से हिन्दू समाज को जातियों में बांटकर कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। संत संतोष जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम किसी एक समुदाय के नहीं, बल्कि सबके भगवान हैं। उन्होंने देश की एकता और हिन्दुओं को एकजुट रहने का आह्वान किया। महाराज जी ने यह भी कहा कि हिन्दुत्व भारत की आत्मा है और देश में रहने वालों को ‘वंदे मातरम’ बोलना चाहिए। उन्होंने युवा पीढ़ी को परंपराओं से जुड़े रहने की सलाह दी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .