• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, विदाई में उमड़ा जनसमर्थन

करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का भदोही तबादला, विदाई में उमड़ा जनसमर्थन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र जनपद के करमा थाना प्रभारी राजेश सिंह का तबादला भदोही जनपद में कर दिया गया है। इस प्रशासनिक निर्णय के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अपने कार्यकाल के दौरान राजेश सिंह ने करमा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई।

उनके स्थानांतरण की खबर मिलते ही क्षेत्र में भावुक माहौल देखने को मिला। करमा क्षेत्र के लोगों ने थाना प्रभारी से मिलकर उन्हें विदाई दी और उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर ‘टाटा’ कहा और उनके कार्यकाल को यादगार बताया।

जानकारी के अनुसार, उनका यह तबादला विभागीय प्रक्रिया के तहत किया गया है। वहीं स्थानीय स्तर पर राजेश सिंह को लगातार बधाइयां भी मिल रही हैं। भदोही में उनकी नई तैनाती को लेकर पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थानांतरण एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है, जिससे व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .