• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में ज्वेलरी शोरूम चोरी गैंग का पर्दाफाश, 29 मुकदमों वाला शातिर समेत दो गिरफ्तार 

मिर्जापुर में ज्वेलरी शोरूम चोरी गैंग का पर्दाफाश, 29 मुकदमों वाला शातिर समेत दो गिरफ्तार 


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर। जनपद की कटरा कोतवाली पुलिस ने आभूषण की दुकानों को निशाना बनाने वाले एक सक्रिय चोरी गैंग का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक ऐसा अपराधी भी शामिल है, जिसके विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 29 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 22 मुकदमे चोरी के मामलों से संबंधित बताए गए हैं।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक (सिटी) नितेश सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कटरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर की सूचना और लगातार की गई निगरानी के आधार पर इस गैंग का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह सुनियोजित तरीके से आभूषण की दुकानों की रेकी करता था और मौका मिलते ही चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

एएसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है और अन्य जिलों से भी उनका रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस गैंग के पकड़े जाने से क्षेत्र में हुई कई चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।

मिर्जापुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .