• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जमालपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, बिहार का शातिर चोर गिरफ्तार

जमालपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, बिहार का शातिर चोर गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

जमालपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, बिहार का शातिर चोर गिरफ्तार

 

मिर्जापुर। जनपद की जमालपुर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल आठ मोटरसाइकिलें, एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी बिहार के कैमूर भभुआ जनपद का निवासी बताया गया है।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन एवं क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना जमालपुर पुलिस टीम को यह सफलता मिली। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम शेरवा डोहरी बैंक तिराहे के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार नितीश उर्फ राजा बिन्द पुत्र विमल बिन्द निवासी बेलाडीह थाना चांद जनपद कैमूर भभुआ बिहार को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ एवं निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखी गई चोरी की अन्य सात मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं। इस प्रकार कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

 

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है, जो विभिन्न स्थानों से मौका देखकर मोटरसाइकिल चोरी करता है। चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट हटाकर उन्हें छिपा दिया जाता था और बाद में उनके पार्ट्स बेचकर पैसा आपस में बांट लिया जाता था।

 

पुलिस जांच में बरामद मोटरसाइकिलों में से कुछ वाहनों के संबंध में थाना जमालपुर एवं बिहार के थाना चांद में मुकदमा दर्ज पाया गया है, जबकि अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

इस मामले में थाना जमालपुर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अमित कुमार, उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव, चौकी प्रभारी शेरवां ओम प्रकाश सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रहीपुलिस अधीक्षक मीरजापुर ने सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .