
जल निगम की अंडरग्राउंड टंकी में गिरा युवक, डूबने से मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। घंटाघर मैदान में बने जल निगम वाटर फिल्टर प्लांट की टंकी में गिरने से रामबाग कुरैश निवासी गोलू (22) डूब गया। मौजूद लोगाें के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने रस्से की मदद से उसे निकाला।बाहर निकालने के बाद उसे मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामबाग कुरैश नगर निवासी गोलू (22) सोमवार की देर रात घंटाघर परिसर में टहल रहा था। परिसर में जन निगम का वाटर फिल्टर प्लांट लगा है। इसमें अंडर ग्राउंड टंकी बनी है।40 फीट गहरे टंकी में 30 फीट तक पानी रहता है। टंकी को ऊपर से लोहे की चद्दर से ढका गया है। समय-समय पर लोहे की चादर को हटाकर सफाई की जाती है। टहलते समय गोलू लोहे की चद्दर पर चढ़ गया। चद्दर किनारे होने से खिसक गई और गोलू टंकी में गिर गया। उसे गिरता देखकर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की। पुलिस ने पंचानामा कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर नगरपालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी मौके पर पहुंचे। मृतक तीन भाइयों में छोटा था।
शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि गोलू टहलते समय जल निगम के वाटर फिल्टर प्लांट की टंकी में गिर गया। बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पंचनामा कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।