• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का सघन अभियान, 56 वाहनों के चालान, 14 वाहन बंद

सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का सघन अभियान, 56 वाहनों के चालान, 14 वाहन बंद


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर जनपद में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा लगातार सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का प्रमुख उद्देश्य स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

प्रवर्तन अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने स्कूली वाहनों सहित विभिन्न श्रेणी के वाहनों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 56 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 14 वाहनों को बंद कर दिया गया।

अभियान के तहत 5 ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई, जिनमें से 3 वाहनों को बंद किया गया। इसके अलावा बिना फिटनेस संचालित 9 वाहनों, परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 16 चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।

वहीं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने वाले 6 चालकों के चालान किए गए। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि वाहन चालकों में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना विकसित करना भी है। विशेष रूप से स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की जांच को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, फिटनेस, परमिट और अन्य सुरक्षा मानकों को दुरुस्त रखें तथा यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त प्रवर्तन कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .