
सोनभद्र रॉबर्ट्सगंज में नशामुक्ति अभियान के बारे में जानकारी:
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
रॉबर्ट्सगंज में नशामुक्ति अभियान चलाया गया.
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताया गया.
लोगों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया.रॉबर्ट्सगंज नगर में गुरुवार सुबह 7:30 बजे नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान धर्मशाला चौक, रेलवे क्रॉसिंग, जोगिया वीर बाबा मंदिर और छोटी नहर के पास आयोजित किया गया। अभियान के संयोजक रामचंद्र मौर्य ने बताया कि यह पिछले एक वर्ष से जारी है, जिसके तहत गांवों, शहरों और पंचायतों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना है। इस दौरान एक नशामुक्ति रैली भी निकाली गई। अभियान में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और नारों व संदेशों के माध्यम से नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। संयोजक रामचंद्र मौर्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “नशा जीवन का शत्रु है, इससे केवल नाश होता है।” उन्होंने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। इंजीनियर कुश जी मौर्या ने बताया कि नशा सिर्फ व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से नशे से दूर रहकर उज्ज्वल भविष्य बनाने का आह्वान किया।