• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
अतरैला गांव में सेनेटरी पैड प्लांट का उद्घाटन, अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण

अतरैला गांव में सेनेटरी पैड प्लांट का उद्घाटन, अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मण्डलायुक्त ने तहसील लालगंज का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के निर्देशमीरजापुर, 23 फरवरी 2026। राजेश प्रकाश, मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल ने सोमवार को जनपद मीरजापुर के तहसील एवं विकास खण्ड लालगंज का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धारा-34 के तहत अधिक लम्बित वादों पर नाराजगी जताते हुए प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।तहसील सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मण्डलायुक्त ने तीन से पांच वर्ष से लंबित राजस्व वादों की सूची तैयार कर नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराने मामलों के लंबित रहने से आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की भी चेतावनी दी गई। निरीक्षण के दौरान सेवा पुस्तिकाओं एवं लंबित भुगतानों की भी जांच की गई और संबंधित कर्मियों के भुगतान शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए गए।तहसील परिसर में निर्माणाधीन आवासीय भवन के कार्यों की सुस्त रफ्तार पर सख्ती दिखाते हुए कार्यदायी संस्था को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी गई। निर्धारित अवधि में कार्य पूरा न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गईइसके उपरांत मण्डलायुक्त ने विकास खण्ड परिसर का निरीक्षण कर वृक्षारोपण किया और पौधों की नियमित देखरेख सुनिश्चित करने को कहा। नवनिर्मित एवं निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता की जांच करते हुए समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

 

विकास खण्ड क्षेत्र के अतरैला गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मण्डलायुक्त ने सेनेटरी पैड निर्माण प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए गुणवत्ता, स्वच्छता एवं विपणन पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी।

 

गांव में आयोजित चौपाल के दौरान मण्डलायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। आवास योजना, विधवा एवं वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड तथा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं से संबंधित प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।अन्नपूर्णा भवन को सामुदायिक कार्यक्रमों, पोषण आहार वितरण एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए उपयोगी बताते हुए अधिकारियों को इसके प्रभावी संचालन के निर्देश दिए गए। निरीक्षण व कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक एवं विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .