
सोनभद्र में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव समेत 3 नामजद पर FIR, SC/ST एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
जुगैल थाना क्षेत्र, सोनभद्र |
जनपद सोनभद्र में मारपीट और जातीय उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव समेत तीन नामजद और दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई थाना जुगैल में की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है और सियासी हलचल तेज हो गई है।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस:
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 115(2), 352, 191(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(va) भी लगाई गई हैं, जो मामले की गंभीरता को दर्शाती हैं।
घटना और FIR का समय:
बताया जा रहा है कि घटना 12 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे से 6 बजे के बीच हुई, जबकि पीड़ित की शिकायत पर देर रात 11:50 बजे FIR दर्ज की गई।
पुलिस जांच जारी:
मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की भूमिका और घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
बढ़ी सियासी सरगर्मी:
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम सामने आने के बाद यह मामला अब राजनीतिक रंग भी लेता नजर आ रहा है। क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है और लोग कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं।