• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में एक जिम संचालक और ट्रेनर के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने, शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मिर्जापुर में एक जिम संचालक और ट्रेनर के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने, शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है पीड़िता का आरोप है कि जिम ट्रेनर ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और धीरे-धीरे उस पर दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि आरोपी युवक ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए, जिनके जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा।पीड़िता के अनुसार, आरोपी द्वारा बुर्का पहनाकर उसकी तस्वीरें भी खींची गईं। इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने युवती से अलग-अलग मौकों पर पैसे ऐंठे और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उसे बदनाम करने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई। मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़िता ने अंततः पुलिस की शरण ली। वहीं पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी मो. शेख अली आलम पुत्र मुमताज आलम, निवासी नटवां मिल्लत नगर, कोतवाली कटरा और फैजल खान पुत्र अनवार अहमद खान को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की हर पहलू से गहन विवेचना की जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोरतम विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और कानून के अनुसार सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .