• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर में भेड़ चोरी के शक में 11 लोग 9 घंटे बंधक, पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार

मिर्जापुर में भेड़ चोरी के शक में 11 लोग 9 घंटे बंधक, पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

मिर्जापुर के मड़िहान थाना क्षेत्र के सुखनई गांव में भेड़ चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने 11 लोगों को करीब नौ घंटे तक बंधक बनाकर रखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने चोरों के साथ मौजूद एक बिना वर्दी के आरक्षी जितेंद्र की भी पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ने पर मड़िहान के एसडीएम, सीओ और आठ थानों का पुलिस बल तैनात करना पड़ा। एसपी नक्सल मनीष कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों से बातचीत कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .