• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव में आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर एक महिला से मारपीट की गई।

मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव में आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर एक महिला से मारपीट की गई।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

ब्यूरो चीफ कमलेश पाण्डेय
8382048247

इस मामले में महिला की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़िता पार्वती देवी (20 वर्ष), जो श्याम यादव की पत्नी हैं, ने पुलिस को बताया कि उनके हिस्से की आबादी की जमीन पर लकड़ी और उपलों का ढेर लगाकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो कुछ लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। पार्वती देवी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर इकट्ठा होने लगे। भीड़ जुटती देखकर हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गए। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पार्वती देवी की तहरीर के आधार पर सुरेश यादव, महेश, आदर्श और गुड़िया के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .