• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
साइबर ठगी मामले में एक व्यक्ति के दो खातों में हुआ 12 करोड़ का लेनदेन

साइबर ठगी मामले में एक व्यक्ति के दो खातों में हुआ 12 करोड़ का लेनदेन


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। दूसरे के खाते का उपयोग कर ठगी का पैसा मंगाने वाले गिरोह के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने खातों की छानबीन शुरू की है। जांच में पता चला कि एक व्यक्ति के दो खातों में 12 करोड़ रुपये का लेने-देन मिला है। पुुलिस बैंक को नोटिस भेजने के साथ करोड़ों रुपये के हुए लेन-देन मामले की जांच कर रही है। छानबीन में आठ और खातों का पता चला है। अभी इन आठ खातों में कितने का लेन-देन हुआ है। इसकी जांच बाकी है।देहात कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दिलीप विश्वकर्मा की तहरीर पर पांच अक्तूबर को रजनीश मिश्रा निवासी भुईली पांडेय थाना पड़री, विकास यादव निवासी दुबेपुर थाना पड़री, शिवम सिंह निवासी प्रेमापुर थाना चुनार, संदीप सिंह निवासी टकटकपुर खैरा निवासी कछवां, निखिल सिंह निवासी फुलहा थाना चुनार, अरमान सिंह निवासी प्रेमापुर थाना चुनार, सोनू निवासी जोमनपुर थाना कछवां और अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी। जांच में पुलिस को 300 खातों का पता चला। पुलिस खातों की छानबीन में जुटी। छानबीन में पुलिस को चुनार निवासी संदीप पटेल नाम के दो खाते एचडीएफसी बैंक के मिले हैं। इसमें लगभग 12 करोड़ का लेन-देन हुआ है। एक खाते में पांच करोड़ 90 लाख 30 हजार 403 रुपये आए और फिर पांच करोड़ 90 लाख 30 हजार 533 रुपये दूसरे खाते में भेजा गया। दूसरे खाते में चार करोड़ 45 लाख 73 हजार 644 रुपये आए और फिर चार करोड़ 45 लाख 68 हजार 644 रुपये दूसरे खाते में भेजे गए। छानबीन में इस व्यक्ति के आठ और खाते का पता चला है। इसमें भी कराड़ो रुपये होने की आशंका है। छानबीन की जा रही है। इन खातों में आए रुपये का पता नहीं चल सका है। पुलिस बैंको को नोटिस भेजकर जांच में जुटी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .