
अनुपस्थित रहने पर रजिस्टर में छोड़ी जाती है खाली जगह, बाद में आकर बनाते हैं हस्ताक्षर
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
स्थानीय सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्र में कई स्वास्थ्य कर्मी नियमित रूप से अनुपस्थित चल रहे हैं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति नहीं दर्ज हो रही। आरोप है कि कुछ कर्मियों के सामने उपस्थिति रजिस्टर में खाली स्थान छोड़ दिया जाता है, ताकि वह बाद में आकर हस्ताक्षर कर सकें। बताया जा रहा है कि जिन चिकित्सकों और कर्मचारियों को प्रशासनिक स्तर पर सामान्य माना जाता है, उनके नाम के आगे स्पष्ट रूप से अनुपस्थित अंकित कर दिया जाता है। वहीं, कथित रूप से चहेते कर्मचारियों के मामले में उपस्थिति कॉलम खाली छोड़ दिया जाता है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बाद में आकर वे अपनी उपस्थिति दर्ज कर लेते हैं और अनुपस्थित होने के बावजूद वेतन व अन्य लाभ प्राप्त कर लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र में पहले से ही चिकित्सकों और स्टाफ की कमी बनी रहती है। ऐसे में अगर ड्यूटी पर तैनात कर्मी समय पर उपस्थित न हों, तो मरीजों को इलाज के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। सूत्रों के मुताबिक यह स्थिति पिछले कुछ समय से लगातार बनी हुई है, लेकिन उच्चाधिकारियों की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके राय ने कहा कि अनुपस्थित कर्मियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है तो जांच कर इसमें शामिल लोगों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।