
चट्टी चौराहों और गांव में खुली अवैध शराब की दुकानें
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
शक्तिनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाको में चट्टी चौराहों पर संचालित – दर्जनभर अवैध शराब की दुकाने रहवासियों के लिए परेशानी का शबब बन गई है, पियक्कड़ों की भीड़ द्वारा रात में हंगामा सम्भांत जनों के लिए सरदर्द साबित हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी पर गौर करें तो सालों से संचालित कोटा बस्ती में कच्ची शराब तारापुर में कच्ची शराब खड़िया बाजार, अशोका मार्केट, परसवार राजा, गुप्ता बस्ती सहित अन्य स्थानों पर अबैध शराब की दुकान पर अंग्रेजी, बियर और देशी शराब की सरेआम बिक्री से पास पड़ोस में आबाद सम्भ्रांतजन परेशान हो चुके है। बताया जाता है कि धंधेबाज जगह जगह खुले अंडा की संचालित दुकानों की आड़ में बेखौफ़ शराब कारोबार को अंजाम दे रहे है। प्रत्क्षयदर्शियों की मानें तो शक्तिनगर में बोदरा बाबा सरकारी दुकानों के सेल्समेन सरकारी दुकान से पेटी का पेटी अवैध बिक्री हो रहे दुकानों पर पहुंचने का काम करती है सरकारी अंग्रेजी और बीयर और देसी की दुकानों से अंडा बेचने वाले पेटी का पेटी बियर अंग्रेजी और देशी सरकारी दुकान से थोक में लेके अंडा की दुकानों में 20 रुपया 30 महगा बेच रहे है और पुलिस तथा आबकारी विभाग की पूरी जिम्मेदारी खुद लेते हुए अबैध शराब बिक्री का गोरखधंधा संचालित कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन जब अंडों की दुकान से शराब बरामद करती है और दिखाने के लिए अवैध शराब विक्रेता को थाने ले जाती है, फिर शाम तक अवैध शराब विक्रेताओं अंडा के दुकानों पर अवैध शराब की संचालित करने लगता है। ग्रामीणों ने बताया कि पियक्कड़ पीने के बाद घरों के आस पास हंगामा करते है जिससे बहन बेटियों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।