• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पारिवारिक विवाद से आहत युवक 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ा, पुलिस की तत्परता, संवाद कौशल एवं सूझबूझ से सकुशल रेस्क्यू

पारिवारिक विवाद से आहत युवक 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ा, पुलिस की तत्परता, संवाद कौशल एवं सूझबूझ से सकुशल रेस्क्यू


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

अवगत कराना है कि आज दिनांक 15.02.2026 को सायंकाल विश्राम कुमार पुत्र जंगी प्रधान निवासी ग्राम मगरदहा थाना करमा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 23 वर्ष, अपने ससुराल ग्राम छपका थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र में पत्नी की विदाई हेतु आया था। पारिवारिक कारणों से विदाई न होने पर क्षुब्ध होकर उक्त युवक 33 हजार के हाईटेंशन विद्युत टावर पर चढ़ गया।

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा संयम, धैर्य एवं संवाद स्थापित कर युवक को समझाया गया। काफी प्रयास के उपरांत युवक को सुरक्षित एवं सकुशल नीचे उतार लिया गया, जिससे एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।
परिजनों को सूचना दे दी गई है तथा आवश्यक अग्रेतर विधिक एवं शांति व्यवस्था संबंधी कार्यवाही की जा रही है। मौके पर स्थिति पूर्णतः सामान्य है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .