
सीडीओ जागृति अवस्थी ने शिव मंदिर में विधि-विधान से किया पूजन अर्चन
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
दशकों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए रामनवमी सेवा समिति सिंगरौली द्वारा शिवरात्रि के पावन पर्व पर मोरवा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में रविवार की सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अखंड मानस पाठ का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओपी सिंगरौली गौरव पाण्डेय ने अपनी पत्नी सोनभद्र जनपद की मुख्य विकास अधिकारी आई ए एस जागृति अवस्ती के साथ पूजा-अर्चना किया। इस अवसर पर मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक कपूर त्रिपाठी सहित संपूर्ण थाना स्टाफ, वरिष्ठ अधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मंदिर प्रांगण में आयोजित अखंड मानस पाठ 24 घंटे तक निरंतर चलेगा। आयोजन के समापन पर सोमवार दिनांक 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे से भंडारे का आयोजन भी किया गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।
शिवरात्रि के इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। रामनवमी सेवा समिति ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।