• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारियों ने CDO से की मुलाकात

ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारियों ने CDO से की मुलाकात


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारियों ने CDO से की मुलाकात, ऑनलाइन उपस्थिति व गैर विभागीय कार्यों पर सौंपा पत्रग्राम विकास अधिकारी–ग्राम पंचायत अधिकारी समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने आज मुख्य विकास अधिकारी (CDO) मिर्जापुर से मुलाकात कर ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था तथा गैर-विभागीय कार्यों को लेकर चल रहे आंदोलन के संदर्भ में विस्तृत पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में अनेक व्यावहारिक समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं, जिसके समाधान के लिए विभागीय स्तर पर स्पष्ट दिशा-निर्देश और सुधार की आवश्यकता है।पदाधिकारियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करते समय तकनीकी, संसाधन और समन्वय संबंधी बाधाएँ अक्सर कार्यप्रवाह को प्रभावित करती हैं, जिन पर प्रशासन को तत्परता से कार्यवाही करनी चाहिए।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल में

पीयूष दुबे, अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ,

राकेश तिवारी, अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन,

राजाराम, जिलामंत्री ग्राम विकास अधिकारी संघ,

तथा मनीष मौर्य, जिलामंत्री ग्राम पंचायत अधिकारी संघ शामिल रहे।प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि जिला प्रशासन उनके मुद्दों पर गंभीरता से विचार करेगा और शीघ्र आवश्यक समाधान प्रदान करेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .