• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिर्जापुर जिले के चील्ह क्षेत्र स्थित बूथ संख्या 78 पर मतदाता पहचान पत्र (SIR) फॉर्म से जुड़ी एक बड़ी तकनीकी समस्या सामने आई है।

मिर्जापुर जिले के चील्ह क्षेत्र स्थित बूथ संख्या 78 पर मतदाता पहचान पत्र (SIR) फॉर्म से जुड़ी एक बड़ी तकनीकी समस्या सामने आई है।


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

 

बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) लल्लू प्रसाद यादव ने बताया कि भरे गए 90 प्रतिशत से अधिक फॉर्म विभागीय पोर्टल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है। बीएलओ लल्लू प्रसाद यादव ने बताया कि उन्होंने फॉर्म भरने के दौरान ट्रेनिंग और दिए गए दिशानिर्देशों का पूरा पालन किया। विभागीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जांच और मार्गदर्शन भी मिलता रहा। इसके बावजूद, अधिकतर फॉर्म पोर्टल पर प्रदर्शित न होने से कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से नई गाइडलाइन जल्द जारी करने और फॉर्म एकत्र कर पुनः फीडिंग का कार्य पूरा कराने की अपील की।समस्या के समाधान में देरी होने से कर्मचारियों में निराशा बढ़ने लगी थी। बीएलओ के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरिता उपाध्याय, प्रधानाध्यापक पूनम गुप्ता, सफाई कर्मी सहित अन्य कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे और उन्होंने भी तत्काल समाधान की मांग की। वहीं, ADO पंचायत केन प्रभा शंकर ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह एक तकनीकी समस्या है, जिसे शीघ्र ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी अपलोड किए गए फॉर्म जल्द ही पोर्टल पर दिखाई देने लगेंगे। पर्यवेक्षक महेंद्र नाथ नाग ने भी इस जानकारी की पुष्टि की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद बीएलओ लल्लू प्रसाद यादव संतुष्ट नजर आए और फीडिंग का कार्य फिर से तेज गति के साथ शुरू कर दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .