
पोती को बुरका पहनाकर ले गई युवती, गुमशुदगी दर्ज
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक युवती को शास्त्री ब्रिज पर स्थित शौचालय में बुरका पहनाकर दूसरी युवती उसे अपने साथ लेकर चली गई। घर न पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। सीसी टीवी फुटेज में युवती शौचालय से निकलते दिख रही है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच में जुटी है। विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी 20 वर्षीय पौत्री सिलाई कढ़ाई सिखने भदोही जाती है। 10 फरवरी को उसे बस पर बैठाया था। वह सिलाई केंद्र पर नहीं पहुंची। कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल पर लगे सीसी कैमरों को चेक किया तो शौचालय से पौत्री बुरका पहनकर दूसरी युवती के साथ निकलते हुए दिखाई दे रही है। विंध्याचल थानाध्यक्ष अविनाश राय ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज युवती की तलाश की जा रही है।