
शास्त्री पुल से गंगा में कूदी युवती, नाविकों और पुलिस की सतर्कता से बची जान
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
मिर्जापुर। गुरुवार सुबह शहर के शास्त्री पुल पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। हालांकि स्थानीय नाविकों की तत्परता और पुलिस की सक्रियता के चलते युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के दुबेपुर कतरन निवासी अमरेश दुबे की 21 वर्षीय पुत्री खुशी गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे शास्त्री पुल पर पहुंची और अचानक गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही स्थानीय नाविक बिना समय गंवाए नाव लेकर गंगा में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को अपने संरक्षण में लेकर प्राथमिक पूछताछ की। जांच के दौरान युवती सामान्य और शारीरिक रूप से स्वस्थ दिखाई दी, हालांकि उसने कमर में दर्द होने की शिकायत की।
एहतियात के तौर पर पुलिस ने युवती को उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही युवती की माता श्रीमती अंजू देवी एवं पिता अमरेश दुबे अस्पताल पहुंच गए।
पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने नाविकों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सतर्कता और साहस के कारण युवती की जान बच