
आरसेटी में 20 जुलाई से निःशुल्क ‘शॉप कीपर’ प्रशिक्षण शुरू
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की भी मिलेगी जानकारी*
सोनभद्र, 18 जुलाई 2026। जनपद के ग्रामीण शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अग्रणी बैंक इण्डियन बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सोनभद्र में 20 जुलाई 2026 से ‘शॉप कीपर’ व्यवसायिक प्रशिक्षण (उद्यमिता विकास कार्यक्रम) का छह दिवसीय पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।
आरसेटी के निदेशक श्री विशाल खन्ना ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को दुकान संचालन, उद्यमिता विकास, व्यवसाय योजना (प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने, बैंक ऋण हेतु आवेदन प्रक्रिया तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि प्रशिक्षणार्थी स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयन में बीपीएल/SECC-2011 परिवारों के सदस्यों तथा दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी।
आरसेटी ने जनपद के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण का लाभ उठाएं। इच्छुक अभ्यर्थी कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं तथा साक्षात्कार के उपरांत निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं।
संपर्क पता: ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सरकारी आईटीआई के पास, लोढ़ी टोल प्लाजा के पश्चिम, लोढ़ी, सोनभद्र।
मोबाइल: 9120984244, 7992133781।