• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मड़िहान थाना क्षेत्र के राजापुर के पास एक सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को टक्कर मारने के बाद भाग रहे बाइक सवार खुद सड़क पर गिर गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

मिर्जापुर

यह घटना शनिवार शाम करीब 6:00 बजे हुई। पचोखरा गांव निवासी 30 वर्षीय रविकांत चाय पीने के लिए सड़क पार कर रहे थे। तभी मड़िहान की ओर से आ रही एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे रविकांत गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक मौके से भागने लगे। हालांकि, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही गिर गई। इससे बाइक पर सवार सोनभद्र निवासी योगेंद्र यादव (26), कमल सैनी (25) और एजाज अंसारी (28) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने तत्काल चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में स्थानीय पुलिस को अभी तक कोई सूचना नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .