• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
चार माह की गर्भवती महिला ने SP से लगाई न्याय की गुहार

चार माह की गर्भवती महिला ने SP से लगाई न्याय की गुहार


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
*”दूसरे पति और ससुराल वालों ने 9 लाख लेकर गर्भपात का बनाया दबाव”*

विंध्याचल थाने में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई का आरोप

मीरजापुर / विंध्याचल

चार माह की गर्भवती एक महिला ने पुलिस अधीक्षक मीरजापुर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर दूसरे पति, सास-ससुर और रिश्तेदारों पर दहेज मांगने, मारपीट, गर्भपात का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विंध्याचल थाने में कई बार तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। *क्या है पूरा मामला* प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़िता की शादी *वर्ष 2014* में सोनभद्र निवासी युवती के रूप में *विंध्याचल नई बस्ती निवासी रविशंकर* से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ साल बाद पति द्वारा शराब के नशे में मारपीट और प्रताड़ना शुरू हो गई। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले *दिवाकर चौहान* ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर दिल्ली ले गया और उससे कोर्ट मैरिज कर ली। महिला वर्तमान में दिवाकर से *चार माह की गर्भवती* है। *दहेज में 9 लाख और जेवर लेने का आरोप*
महिला ने आरोप लगाया कि दिवाकर, उसके माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों ने मायके से व्यवसाय के नाम पर *करीब 9 लाख रुपये और गहने* की मांग की। पीड़िता के परिजनों ने मांग पूरी भी की। इसके बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी होने पर आरोपितों ने उस पर *गर्भपात कराने का दबाव* बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता का कहना है कि उसने इस संबंध में कई बार *विंध्याचल थाने* में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने एक पुलिसकर्मी पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .