• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पांच में से चार करोड़ खर्च, फिर भी जैव विविधता पार्क का सुंदरीकरण अधूरा

पांच में से चार करोड़ खर्च, फिर भी जैव विविधता पार्क का सुंदरीकरण अधूरा


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

    चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर/पड़री। पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के मोहनपुर में बजट के अभाव में जैव विविधता पार्क का निर्माण अधर में पड़ा है। बजट के अभाव में सुंदरीकरण नहीं हो रहा है। मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग मुख्य सड़क से सटे उक्त पार्क का निर्माण साल 2023-24 में शुरू किया गया था।इसके लिए शासन की ओर से पांच करोड़ रुपये का बजट पास किया गया था। प्रभागीय वनाधिकारी राकेश कुमार के मुताबिक उक्त पार्क के निर्माण के लिए शासन से पांच करोड़ रुपये का बजट पास किया गया था। इससे पार्क के चारो तरफ जाली से घेरे बंदी के साथ ही मुख्य गेट, हट, कैंटिन, हर्बल गार्डेन, सेंटेट पार्क, बिर्डिंग एरिया, तालाब, बंधी, बटर फ्लाई, पार्क, पानी के लिए बोरिंग की व्यवस्था सहित अन्य लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा करा दिया गया है।प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया केवल सुंदरीकरण कार्य अधूरा रह गया है। इसके लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की आवश्यकता है। बजट के लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।

धन उपलब्ध होते ही शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .