
ओवरलोड ट्रेलर के कहर,के बाद मौके पर पहुंचे पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह किया क्षतिपूर्ति की मांग
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
चोपन नगर में आज भोर लगभग 3:45 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। उस समय नगर के अधिकांश व्यापारी गहरी नींद में थे। तभी डाला की ओर से आ रहा एक 18 चक्का ओवरलोड ट्रेलर, चालक को झपकी आने के कारण अनियंत्रित हो गया।
ट्रेलर ने गुरुद्वारा स्कूल और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच स्थित बर्तन, हार्डवेयर व राशन की लगभग आधा दर्जन दुकानों के अगले हिस्से को रौंद दिया और अंत में जाकर फंस गया। दुकानों के सामने खड़ी चार–पांच मोटरसाइकिलें पूरी तरह चकनाचूर हो गईं।
इस हादसे में रमेश सोनी, लक्ष्मण सोनी, माता प्रसाद पांडे तथा अमित गर्ग की दुकानों के आगे लगा टिनशेड, फ्रीजर सहित काफी सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह जब व्यापारी मौके पर पहुंचे तो नुकसान देखकर स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि राजनीतिक व सामाजिक रूप से समृद्ध चोपन में मौके पर पहुंचने वाले एकमात्र नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह रहे। उन्होंने पीड़ित व्यापारियों का हालचाल जाना, संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर नुकसान की जानकारी दी और प्रशासन से शीघ्र मुआवजे की मांग की।
व्यापारियों का कहना है कि ऐसे समय में अन्य जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों को भी आगे आकर प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग करनी चाहिए, ताकि पीड़ित दुकानदारों को राहत मिल सके।