• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
सोनभद्र चुर्क पुलिस के साथ अभद्रता और क़ानून व्यवस्था भंग करने पर 14 नामजद सहित 34 लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज

सोनभद्र चुर्क पुलिस के साथ अभद्रता और क़ानून व्यवस्था भंग करने पर 14 नामजद सहित 34 लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

चीफ़ ब्योरो कमलेश पाण्डेय
8382048247

सोनभद्र । गत 18 जुलाई क़ो चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिल्थरी गाँव में हुए अरविंद चौहान हत्याकांड में घटना स्थल पर कुछ ग्रामीणों द्वारा पुलिस के साथ अभद्रता और क़ानून व्यवस्था में बाधा पहुँचाने के संबंध में तत्कालीन चुर्क चौकी प्रभारी ने रॉबर्ट्सगंज थाना में 14 नामजद और 20 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न तहरीर देकर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि “सिल्थरी में हत्या होने के बाद सिल्थऱी नहर पर ग्रामीणों व अगल-बगल के लोगों ने अनुचित मांग को लेकर पुलिस के साथ अभद्रता किया व काफी देर तक शव को नहीं उठाने दिया, जिससे कानून व्यवस्था भंग होने की स्थिति पैदा हो गयी। इस संबंध में उपनिरीक्षक कमल नयन दुबे की तहरीर पर थाना रा0गंज में राजेन्द्र चौहान पुत्र स्व0 रामअधार चौहान, संजय सिंह पुत्र स्व0 शिवमूरत सिंह, अभिषेक सिंह पुत्र मुन्ना सिंह, मनीष सिंह पुत्र कपिल मुनि सिंह, सुनील चौहान पुत्र शंकर चौहान, अरविन्द सिंह पुत्र कपिल मुनी सिंह, अजय सिंह पुत्र स्व0 शिवमूरत, पिन्टू चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान, लखी मौर्या पुत्र अज्ञात, झप्पर चौहान पुत्र पाण्डेय, अजीत लोहार पुत्र अज्ञात, कल्लू बियार पुत्र अज्ञात, सोना चौहान पुत्र अज्ञात, हीरामणि चौहान पुत्र सन्तू चौहान निवासी करमांव तथा अज्ञात 15-20 महिला व पुरुषों के विरुद्ध धारा 3(5),115(2),352, 351(2),121(1),126(2),132, 190,191(2),191(3) व 7 सीएलए एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .