• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का व्यापक जन-जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का व्यापक जन-जागरूकता अभियान


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में सोनभद्र पुलिस द्वारा व्यापक एवं प्रभावी जन-जागरूकता अभियान संचालित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँच बनाते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा पुलिस द्वारा उपलब्ध सहायता संसाधनों की जानकारी देना रहा।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी—मिशन शक्ति 5.0)* के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, बाजारों एवं प्रमुख चौराहों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, कार्यस्थल पर उत्पीड़न जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, आपात परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं तथा आत्मरक्षा से संबंधित उपयोगी एवं व्यावहारिक सुझाव भी प्रदान किए गए। महिलाओं को बिना भय पुलिस से संपर्क करने एवं किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल देने हेतु प्रेरित किया गया।

 

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर

 

112 – आपातकालीन सेवा

1090 / 1091 –महिला सुरक्षा हेल्पलाइन

181 – महिला हेल्पलाइन

1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

 

सोनभद्र पुलिस जनसामान्य से अपील करती है कि महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित किसी भी आपात स्थिति अथवा अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर दें। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास बनाए रखना सोनभद्र पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .