• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
पीतमपुर में ग्राम प्रधानों का ‘एक्सपोजर विजिट

पीतमपुर में ग्राम प्रधानों का ‘एक्सपोजर विजिट


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

*डीपीआरओ ने सिखाया कूड़ा प्रबंधन से कमाई का मंत्र*

 

 

​राजगढ़, मीरजापुर ।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के दूसरे चरण को गति देने और ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राजगढ़ ब्लॉक के पीतमपुर गांव में ग्राम प्रधानों के लिए एक दिवसीय ‘एक्सपोजर विजिट’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) संतोष श्रीवास्तव मौजूद रहे।

​​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीपीआरओ संतोष श्रीवास्तव ने एक बेहद प्रभावी बात कही। उन्होंने कहा, “मेरा कूड़ा ही पैसा देगा, बस उसे सही जगह देना है।” उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि यदि कूड़ा प्रबंधन (Waste Management) को स्वावलंबन से जोड़ दिया जाए, तो गांव न केवल साफ होंगे, बल्कि आर्थिक रूप से समृद्ध भी होंगे।

​​डीपीआरओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन का प्रथम चरण (शौचालय निर्माण) पूरी तरह सफल रहा है। अब दूसरे चरण में कूड़ा प्रबंधन को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। उन्होंने रीसोर्स रिकवरी सेंटर (RRC) के महत्व को समझाते हुए कहा कि इसे आय का एक स्थायी स्रोत बनाया जा सकता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

​वर्मी कंपोस्ट निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण

​विजिट के दौरान ग्राम प्रधानों को वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) तैयार करने की पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। उन्हें दिखाया गया कि कैसे घर और गलियों से निकलने वाले गीले कचरे को बेशकीमती खाद में बदला जा सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर अपशिष्ट को उपयोगी उत्पादों में तब्दील करना है।

​​इस दौरान क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव और स्वच्छ भारत मिशन की टीम उपस्थित रही।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .