• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
05 फरवरी से 19 फरवरी तक मिर्जापुर के समस्त विकास खण्डो में मुफ्त में दिया जाएगा उपकरण

05 फरवरी से 19 फरवरी तक मिर्जापुर के समस्त विकास खण्डो में मुफ्त में दिया जाएगा उपकरण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

838204824760

वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण हेतु परीक्षण शिविर का 05 फरवरी से 19 फरवरी तक समस्त विकास खण्डो में होगा आयोजनमीरजापुर 03 फरवरी 2026- जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद मीरजापुर के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता हेै कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीनभारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वारा राष्ट्रीय वयोश्री योजनान्तर्गत 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को नित्य दैनिक जीवन के सहायक उपकरण यथा- छड़ी, वाकर, व्हीलचेयर, कान की मशीन, छड़ी सीट सहित, व्हीलचेयर कमोड सहित, सिलिकाॅन फोम तकिया, नी ब्रेस, स्पाइनल सपोर्ट, सरवाइकल काॅलर इत्यादि के निःशुल्क वितरण हेतु निम्नानुसार परीक्षण शिविर का आयोजन विकास खण्ड मुख्यालयों में कराया जा रहा है।दिनांक 05.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय छानबे, दिनांक 06.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय हलिया, दिनांक 07.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय जमालपुर, दिनांक 09.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय कोन, दिनांक 10.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय लालगंज, दिनांक 11.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय मझवाॅ, दिनांक 12.02.2026 को विकासखण्ड मुख्यालय पटेहरा, दिनांक 13.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय नगर सिटी, दिनांक 16.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय नरायनपुर, दिनांक 17.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय पहाड़ी, दिनांक 18.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय राजगढ़, दिनांक 19.02.2026 को विकास खण्ड मुख्यालय सीखड होगा। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ जन अधिक से अधिक संख्या में परीक्षण शिविर में उपस्थित होकर परीक्षण करा लें, परीक्षण शिविर में उपस्थित होने वाले वृद्धजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण का वितरण भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) कानपुर द्वाराजनपद में वृहद कार्यक्रम आयोजित कराकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया जायेगा। परीक्षण शिविर में साथ में लाये जाने वाले प्रपत्र का विवरण बी0पी0एल0 राशन कार्ड अथवा राज्य की वृद्धावस्था पेंशन प्राप्ति के प्रमाण-पत्र की छायाप्रति अथवा जिला प्रशासन/ग्राम प्रधान/जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रदुत्त आर्थिक स्थिति प्रमाण-पत्र (प्रतिमाह रू0 15000 या उससे कम), फोटोयुक्त पहचान पत्र कीछायाप्रति (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बी0पी0एल0 राशन कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड इत्यादि) है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .