
थाना करमा के जुगनी जंगल में गौ तस्करों व पुलिस में मुठभेड़, 01 गौ तस्कर घायल
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
तस्कर के कब्जे से 01 अवैध तमंचा .315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर व 02 खोखा कारतूस .315 बोर बरामद
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद में गौ-तस्करी, अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करों तथा वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 22.02.2026 को थाना घोरावल व थाना करमा जनपद सोनभद्र पुलिस को थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-30/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत से संबंधित में वांछित पशु तस्कर अपने को छिप छिपाकर थाना करमा अन्तर्गत जुगनी जंगल से भागने के प्रयास में है। उक्त सूचना पर थाना घोरावल, करमा व थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग टीमे बनाकर तत्काल मौके पर पहुँचकर घेराबन्दी की गई। जिसमें अभियुक्तों द्वारा खुद को घिरता देखकर बाइक पर बैठा अभियुक्त द्वारा भागने के प्रयास में पुलिस बल के उपर फायरिंग शुरु कर दी गई, जिसमें पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त करन जायसवाल पुत्र विजय शंकर जायसवाल निवासी बछाव पश्चिमपुरा थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल/गिरफ्तार हो गया तथा दूसरा अभियुक्त सहाबे आलम पुत्र अज्ञात निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र अन्धेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । घायल अभियुक्त को इलाज हेतु सीएचसी घोरावल पुलिस अभिरक्षा में भेजा गया है। अग्रेतर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21.02.2026 को थाना राजगढ़ पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्रांतर्गत ग्राम धनसिरिया से पिकअप वाहन में क्रूरता पूर्वक बाध कर वध हेतु बिहार ले जा रहे थे कि राजगढ़ पुलिस की घेराबंदी से अभियुक्तों द्वारा कुल 07 राशि गोवंशो से लदा पिकअप को ग्राम धनसिरिया में छोडकर भाग गये थे । उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना राजगढ़ पर मु0अ0सं0-30/2026 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत कर, तस्करी में प्रयुक्त वाहन को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा था।गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह वाराणसी का रहना वाला है। उन लोगों का एक गिरोह है जो काफी दिनों से गौ तस्करी का काम करते है। पूछताछ में यह भी बताये कि वे लोग दिनांक 21.02.2026 को भी इन 07 राशि गौवंशों को मध्य प्रदेश के बॉर्डर के पास से लादकर ले जाते समय पुलिस घेराबंदी को देखकर ग्राम धनसिरिया में 07 गौवंश से लदा पिकअप वाहन को छोड़कर भाग गये थे । इसके पूर्व में भी कई बार ये लोग इसी योजना के तहत ले चुके है । वध के लिए बिहार से पश्चिम बंगाल भेजा जाता है ।
पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त
करन जायसवाल पुत्र विजय शंकर जायसवाल निवासी बछाव पश्चिमपुरा थाना रोहनिया जनपद वाराणसी उम्र करीब 27 वर्ष शामिल है।वांछित अभियुक्त
सहाबे आलम पुत्र अज्ञात निवासी खुटहनिया थाना करमा जनपद सोनभद्र की तलाश जारी है।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध
पुलिस मुठभेड़ प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह, मय हमराह थाना घोरावल,प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह थाना करमा,प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय मय हमराह थाना राजगढ़ जनपद मिर्जापुर शामिल रहे।