• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का सशक्त महिला-बालिका जागरूकता अभियान”

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का सशक्त महिला-बालिका जागरूकता अभियान”


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोनभद्र पुलिस का सशक्त महिला-बालिका जागरूकता अभियान”

 

महिला सुरक्षा, साइबर सतर्कता एवं आत्मरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकतामहिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में व्यापक एवं सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से सीधा संवाद स्थापित कर सुरक्षा, सतर्कता एवं आत्मरक्षा का संदेश प्रभावी रूप से पहुँचाया गया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात *डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी—मिशन शक्ति 5.0)* के कुशल नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, बालिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को महिला उत्पीड़न से बचाव, साइबर ठगी के नवीन तरीकों, ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्कता, सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार, गुड टच–बैड टच की पहचान तथा आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों के संबंध में सरल, प्रभावी एवं संवादात्मक तरीके से जानकारी प्रदान की गई।

 

विशेष रूप से यह अवगत कराया गया कि साइबर अपराधी प्रायः डर, लालच एवं झूठे प्रलोभनों का सहारा लेते हैं, अतः किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक, मैसेज अथवा ओटीपी को साझा न करने तथा किसी भी प्रकार की शंका की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।

 

आपात सहायता हेतु महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—

 

112 – आपातकालीन सेवा

1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन

181 – महिला हेल्पलाइन

1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन

1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन

 

मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित जनसमूह को यह विश्वास दिलाया गया कि महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की सूचना प्राप्त होने पर सोनभद्र पुलिस द्वारा तत्काल, निष्पक्ष एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .