• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
बीजपुर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के ₹25 हजार वापस, पीड़ित को मिली बड़ी राहत

बीजपुर पुलिस की तत्परता से साइबर ठगी के ₹25 हजार वापस, पीड़ित को मिली बड़ी राहत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। थाना बीजपुर की साइबर टीम ने महज कुछ समय में कार्रवाई करते हुए ठगी गई ₹25,000 की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी, जिससे न सिर्फ पीड़ित को बड़ी राहत मिली, बल्कि साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश भी गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनटीपीसी कॉलोनी निवासी गुरु चरण सिंह अज्ञात साइबर ठगों के झांसे में आकर ₹25,000 की ठगी का शिकार हो गए थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। उनकी इस तत्परता ने मामले में त्वरित कार्रवाई का रास्ता आसान बना दिया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी दुद्धी के मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष बीजपुर के नेतृत्व में साइबर टीम ने तत्काल जांच शुरू की। टीम ने NCRP पोर्टल के जरिए तकनीकी विश्लेषण कर आवश्यक डिजिटल साक्ष्य जुटाए और संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया।

पुलिस द्वारा समय रहते रकम को होल्ड कराते हुए लगातार ईमेल और पत्राचार के माध्यम से कार्रवाई आगे बढ़ाई गई। परिणामस्वरूप, ठगी गई पूरी ₹25,000 की राशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।

राशि वापस मिलने पर पीड़ित गुरु चरण सिंह ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर की गई शिकायत और पुलिस की सक्रियता से उन्हें बड़ी राहत मिली है। वहीं पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर नुकसान से बचा जा सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .