• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गलत दिशा से वाहनों की एंट्री पर पक्के घाट में लगता है जाम, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल

गलत दिशा से वाहनों की एंट्री पर पक्के घाट में लगता है जाम, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवाल


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

गलत दिशा से वाहनों की एंट्री पर पक्के घाट में लगता है जाम, पुलिस व्यवस्था पर उठे सवालमीरजापुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी बजाज स्थित पक्के घाट इलाके में आए दिन गलत दिशा से वाहनों के प्रवेश के कारण भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। विशेषकर जब सुंदर घाट की ओर से वाहन गलत दिशा में पक्के घाट की तरफ मुड़ते हैं, तो कुछ ही मिनटों में पूरा क्षेत्र जाम की चपेट में आ जाता है और आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तो सड़क पहले से ही काफी सकरी है, ऊपर से त्रिमिहानी चौराहे पर गलत तरीके से वाहनों की पार्किंग और पूरे इलाके में बढ़ते अतिक्रमण के कारण स्थिति और भी बदतर हो गई है। ऐसे में जब गलत दिशा से वाहन आ जाते हैं, तो हालात बेकाबू हो जाते हैं और लोगों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।गौरतलब है कि उक्त स्थल पर पुलिस व होमगार्ड की ड्यूटी भी लगाई जाती है, इसके बावजूद गलत दिशा से वाहनों का आना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की लापरवाही के चलते ही वाहन चालक बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर सख्ती से रोक लगाई जाए, त्रिमिहानी चौराहे पर अवैध पार्किंग हटाई जाए तथा अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके और आवागमन सुचारु रूप से चल सके।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .