
ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247
सक्तेशगढ़। चुनार के जौगढ़ मलदहवा के पास मंगलवार की देर शाम रेलवे अंडरब्रिज से निकलते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में ट्रैक्टर चालक अजय कुमार (30) नीचे दब गया। घटना के बाद लोगों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई थी। जौगढ़ निवासी अजय कुमार ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मर्चाइया पातर जा रहा था।
जौगढ़ अंडर ब्रिज से गुजरते समय ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अजय कुमार ट्रैक्टर के नीचे दब गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
बड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने पुलिस के सहयोग से चालक को बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई थी। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर पटेल ने बताया कि अंडर ब्रिज से पार होते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।इससे ट्रैक्टर के नीचे दबकर अजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है