
बुलेट प्रूफ जैकेट पाने वालों की सूची में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का नाम, बढ़ी चर्चा
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय
8382048247
चौबेपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जिन लोगों को बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है, उनकी सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय जी का नाम भी शामिल बताया जा रहा है।डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय जी का नाम सूची में आने के बाद वाराणसी और पूर्वांचल के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय डॉ. पांडेय की सुरक्षा को लेकर सरकार के इस फैसले को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।सरकार की ओर से बुलेट प्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने का निर्णय सुरक्षा के दृष्टिकोण से लिया गया है। सूची में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय जी का नाम शामिल होने के बाद उनके समर्थकों में भी चर्चा है और इसे उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की गंभीरता से जोड़कर देखा जा रहा है।