
अश्लील वीडियो देखते हो न…चार लाख दे दो वरना जेल जाओगे, मुंबई पुलिस ने भेजा अरेस्ट वारंट; जानें मामला“`
तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।
चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय
8382048247उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक शिक्षक से साइबर अपराध का मामला सामने आया है। डिजिटल अरेस्ट कर उनसे चार लाख रुपये की मांग की गई थी। एक बैंक से उन्होंने लोन भी ले लिया थासोनभद्र के अनपरा तापीय परियोजना कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक को डिजिटल अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। जालसाजों ने मुंबई के ठाणे का एसपी बनकर शिक्षक को फोन किया और अश्लील वीडियो देखने का झूठा आरोप लगाते हुए वाट्सएस पर फर्जी अरेस्ट वारंट भेज दिया। बचने के लिए चार लाख रुपये की मांग की। शिक्षक ने बैंक से यह लोन भी ले लिया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसके रुपये बच गए।
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र कुमार अनपरा परियोजना स्थित एक निजी स्कूल में गणित के शिक्षक हैं। गुरुवार की सुबह उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आयाखुद को मुंबई पुलिस के ठाणे का एसपी बताते हुए जालसाज ने अश्लील वीडियो देखने के आरोप में केस दर्ज होने की बात कही। उनके व्हाट्सएप पर अरेस्ट वारंट भी भेज दिया। बाद में इससे बचने के लिए तत्काल चार लाख रुपये भेजने को कहा।
घबराए हुए शिक्षक ने बिना किसी को सूचना दिए एचडीएफसी बैंक शाखा पहुंचे और चार लाख रुपये का लोग ले लिया। संयोग से बैंक में मौजूद दो कर्मचारी उनके परिचित व पढ़ाए हुए छात्र थे। उनकी हालत देख दोनों को संदेह हुआ तो स्कूल के प्रबंधक को सूचित किया।
इसी बीच, शिक्षक की बेटी ने पुलिस को अपना फोन चोरी होने की सूचना दी। पुलिस ने सर्विलांस से नंबर ट्रेस किया तो उसी मोबाइल से परियोजना स्थित आवास पर शिक्षक ठगों से बात कर रहे थे। पुलिस ने बैंक से संपर्क कर तत्काल शिक्षक के एचडीएफसी व केनरा बैंक खाता सीज कर दिया, जिससे रुपये ट्रांसफर नहीं हो सके। बाद में मोबाइल फॉर्मेट कर दिया।
पिपरी सीओ अमित कुमार ने बताया कि एसओ शिवप्रताप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम की सक्रियता से शिक्षक को ठगी से बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि किसी के अनजान कॉल्स पर विश्वास न करें। साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन 1930 पर दें।