• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मोबाइल खोने पर थाने का चक्कर न लगाएं, सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराएं शिकायत

मोबाइल खोने पर थाने का चक्कर न लगाएं, सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज कराएं शिकायत


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

मिर्जापुर। मोबाइल खोने पर सबसे बड़ी समस्या होती है थाने जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज करवाना। इसके बाद मोबाइल बरामद करने के लिए एसएसपी कार्यालय से लेकर सर्विलांस कार्यालय तक का चक्कर लगाना पड़ता था। अब सीईआईआर पोर्टल की मदद से थाने का चक्कर नहीं लगाना होगा। यूपी काॅप एप पर ऑनलाइन एफआईआर और मोबाइल का बिल व अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके बाद पुलिस मोबाइल बरामद करने में लग जाएगी। यह पोर्टल आने के बाद मोबाइल खोने की शिकायत भी बढ़ गई हैं। पहले थानों पर एक सप्ताह में एक-दो शिकायतें आती थीं, अब पोर्टल पर आठ से 10 शिकायतें आ रही हैं। मोबाइल भी जल्द बरामद हो जा रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने 300 लोगों के उनके मोबाइल वापस कराए हैं। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल या संचार सारी पोर्टल दोनों स्थानों पर मोबाइल खोने पर उसे बरामद करने के लिए आवेदन करने का विकल्प है। पोर्टल पर जाने पर चोरी या गुम हुए मोबाइल की सारी जानकारी भरनी होगी। मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर, कंपनी, मॉडल, कीमत व रसीद की जानकारी भरनी है। दूसरे काॅलम में मोबाइल खोने का स्थान, समय, पुलिस स्टेशन, जिला, पुलिस शिकायत की काॅपी और शिकायत नंबर भरनी है। सीईआईआर पोेर्टल के तीसरे काॅलम में मोबाइल मालिक की व्यक्तिगत जानकारी नाम, पता, ईमेल आईडी आदि भरकर ओटीपी प्राप्त करेंगे। यह भरने के बाद जो भी गुम हुआ या चोरी हुआ मोबाइल का उपयोग कर रहा होगा या करेेगा, उसका डिटेल पुलिस के पास आ जाएगा। मोबाइल का आईएमईआई बंद हो जाएगा। इससे वह मोबाइल का उपयोग नहीं कर पाएगा। पुलिस जानकारी मिलने पर मोबाइल को बरामद कर मोबाइल मालिक को देगी। मोबाइल मिलने के बाद इसी पोर्टल के जरिए आईएमईआई को अनब्लॉक कर सकते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .