• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
मंडलायुक्त ने ओवरलोडिंग में 34 परमिट किए निरस्त

मंडलायुक्त ने ओवरलोडिंग में 34 परमिट किए निरस्त


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

 

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

मिर्जापुर। पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय सभागार में सोमवार को मंडलायुक्त राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई। मंडलायुक्त ने ओवरलोडिंग में 34 परमिटों को निरस्त कर दिया। मंडलायुक्त ने उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) वाराणसी व सदस्य, संभागीय परिवहन प्राधिकरण से कहा कि परमिट के लिए प्राप्त 37 बसों के आवेदन पत्रों को लंबित रखते हुए आवेदित समस्त मार्गों का परीक्षण कर लिया जाए कि मार्ग पर कितने वाहन संचालित है, सर्वे में कितने वाहनों की आवश्यकता है। रूट टाइम-टेबल व जन सामान्य की सुविधा के लिए आवेदित मार्गों पर कितने परमिट दिए जा सकते हैं। ट्रकों में ओवरलोडिंग के प्रति प्राप्त परमिटों पर धारा-86 के लंबित 34 प्रकरणों पर विचार कर ओवरलोडिंग के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए सभी 34 परमिटों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। मंडलायुक्त ने बस मार्गों के विस्तारीकरण के संबंध में जांच समिति गठित करने तथा जांच समिति को सर्वे कर आख्या प्रेषित करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) वाराणसी भीमसेन सिंह, सचिव संभागीय परिवहन उदयवीर सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रविकांत शुक्ला के अलावा अन्य वाहन स्वामी उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .