• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
गुण्डा अधिनियम के अभियुक्त के विरुद्ध हुई जिलाबदर की कार्रवाई

गुण्डा अधिनियम के अभियुक्त के विरुद्ध हुई जिलाबदर की कार्रवाई


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

 

केकराही।

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक करमा सूर्यभान के नेतृत्व में थाना करमा पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के एक अभियुक्त के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की गई।अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक),सोनभद्र द्वारा वाद संख्या-1864/2023 (कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या-D202316660001864), राज्य बनाम रहमान में पारित आदेश के अनुपालन में थाना करमा पुलिस द्वारा अभियुक्त रहमान पुत्र सकील अहमद, निवासी ग्राम बहेरा, थाना करमा, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष को नियमानुसार नोटिस तामील कराते हुए आदेशों एवं निर्देशों से अवगत कराया गया तथा उसके विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .