• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

*विद्युत व्यवस्था को सुचारू ढंग से की जाये संचालित-जिलाधिकारी*

चीफ़ ब्यूरो कमलेश पाण्डेय

8382048247

———————————————–

  • जिलाधिकारी श्री बी0एन0सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के अधिकारियों, कांन्ट्रैक्टरों व विभिन्न एजेन्सियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, इस दौरान जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कांन्ट्रैक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत आपूर्ति निर्धारित रोस्टर के अनुरूप सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, इसके साथ ही ट्रांसफार्मर के मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय अवधि में सुनिश्चित किया जाये, इस दौरान विद्युत विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 से 27 मई,2025 तक विद्युत विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सांकेतिक हड़ताड़ संभावित है, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों व कान्ट्रैक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय के अनुरूप सुनिश्चित करायी जाये और किसी प्रकार की विपरीत समस्या उत्पन्न न होने पाये, इसके लिए कांट्रैक्टर व अधिकारी सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें, जनपद सोनभद्र से जनपद के अलावा अन्य प्रान्तों में भी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सांकेतिक हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय समस्या उत्पन्न न होने पाये, इसके लिए सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर लें, सांकेतिक हड़ताल के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे कि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न होने पायें, समस्या उत्पन्न होने पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी, बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री सहदेव कुमार मिश्र, अधिशासी अभियन्ता विद्युत श्री अशोक कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .