• +91 8127948307
  • info@tejasvisangthan.in
  • uttar Pradesh sonebhadra
News
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नरौर बार्डर व विन्ध्याचल पक्का घाट का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नरौर बार्डर व विन्ध्याचल पक्का घाट का किया निरीक्षण


तेजस्वी संगठन ट्रस्ट।

 

चीफ ब्योरों कमलेश पाण्डेय

8382048247

मीरजापुर

 

श्रावण मास में कांवड़ियों की जन सुविधाओं व सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौषिक ने नरौर बार्डर तथा विन्ध्याचल पक्का घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने गोपीगंज-मीरजापुर के नरौर पर बनाए गए बैरियर और चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे और पुलिस बल की तैनाती की स्थिति देखी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बार्डर पर 24 घंटे पुलिस और राजस्व की टीम तैनात रहे। कांवड़ियों के लिए पेयजल, छाया, प्राथमिक उपचार और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने विन्ध्याचल पक्का घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट की सफाई, गोताखोरों की तैनाती, लाइफ जैकेट, रस्सी और नावों की उपलब्धता जांची। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए आते हैं। इसलिए घाट पर पर्याप्त रोशनी, चेतावनी बोर्ड और मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जाए। खतरनाक स्थानों को चिन्हित कर वहां बैरिकेडिंग की जाए। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर गष्त बढ़ाई जाए। डीजे की ध्वनि सीमा का पालन कराया जाए और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अविनाष सिंह, अधिषासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल सहित उपस्थित रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK .